Elon Musk का हुआ Twitter, 44 बिलियन डॉलर में बिक गई कंपनी, Elon musk on twitter यहां जानें सबकुछ
Elon Musk on Twitter: दुनिया के सबसे अमीर शख्स एलॉन मस्क ने माइक्रो ब्लॉगिंग वेबसाइट Twitter खरीद लिया है| अब Twitter का एक नया दौर शुरू होने वाला है| एलॉन मस्क ने ट्विटर में कई बड़े बदलाव का ऐलान भी कर दिया है|
Elon Musk ने खरीदा Twitter – Elon musk on twitter
Contents
एलॉन मस्क ने Twitter को 44 बिलियन डॉलर (लगभग 3368 अरब रुपये) में खरीदने का ऐलान किया है| ट्विटर के बोर्ड ने एक साथ मिल कर एलॉन मस्क के ऑफर को ऐक्सेप्ट किया और ये डील इसी साल पूरी कर ली जाएगी| डील पूरी होने के बाद Twitter एक प्राइवेट कंपनी हो जाएगी और इसके मालिक दुनिया के सबसे अमीर व्यक्ति एलॉन मस्क होंगे |
Twitter अब होगा पूरी तरह प्राइवेट
Twitter में 9% की हिस्सेदारी ख़रीदने के कुछ ही दिनों बाद एलॉन मस्क ने कहा कि फ़्री स्पीच के लिए ट्विटर को प्राइवेट होना पड़ेगा| इतने स्टेक से वो ट्विटर में कुछ ख़ास बदलाव नहीं ला सकेंगे | इसलिए उन्होंने ट्विटर ख़रीदने का ऑफ़र दिया |
दिलचस्प ये है कि कुछ ही समय पहले एलॉन मस्क ने Twitter की 9% हिस्सेदारी ख़रीदी थी, लेकिन अब एलॉन मस्क के पास Twitter Inc का 100% स्टेक होगा | आपको बता दें कि उन्होंने ट्विटर 54.20 डॉलर्स (लगभग 4148 रुपये) प्रति शेयर की दर से कंपनी ख़रीदी है|
To get every information like our Facebook page where you are provided with the right information. Click here to like our FACEBOOK PAGE.
1 thought on “Elon musk on twitter -Elon Musk का हुआ Twitter”